Moral Mantra

संघर्ष का महत्व 

एक बच्चे को बगीचे में एक टहनी से लटकता हुआ तितली का कोकून दिखा ।
 वह रोज उसे देखता । 
उसने एक दिन देखा कि उसमें एक छोटा सा छेद हो गया है ।
 वह वहीं बैठ गया ।
 कुछ समय बाद उसने देखा कि एक छोटी सी तितली कोकून के उस छेद में से बाहर आने की कोशिश कर रही है । 
तितली अपनी ओर से बहुत प्रयास कर रही थी लेकिन इससे बाहर नहीं आ पा रही थी ।
 कुछ देर बाद वह शांत पड़ गई । 
बच्चे को लगा तितली हार मान बैठी है । 
उसने तितली को बाहर निकलने में मदद करने के लिए कैंची ली और कोकून का मुंह काटकर बड़ा कर दिया । 
अब तितली आसानी से बाहर आ गई लेकिन उसके शरीर पर सूजन थी और पंख सूजे हुए थे ।

 बच्चे को लगा तितली उड़ेगी लेकिन वह ताउम्र उड़ नही पाई ।
 सिर्फ घिसटती रही ।
 बच्चा यह बात समझ ही नही पाया कि उसने मदद करके जिस संघर्ष को खत्म कर दिया था, उसी में तितली का जीवन निहित था |

मंत्र : संघर्ष हमे मजबूत बनाते हैं ।

Popular posts from this blog

Software Setup For Emitra ( ई मित्र के लिये जरुरी सॉफ्टवेयर सेटअप )

How To Reset Epson Printer Free

HOME