HOME

DOWANLOAD APP 

इंटरनेट की दुनिया

Internet
सौजन्य:
जब कंप्यूटरों इजाद हुये तब, कंप्यूटर लोगों की पहुच से काफी दूर हुआ करतें थे। यही नहीं कंप्यूटर के आकर भी बहुत बड़े हुआ करतें थे। ऐसा कहा जाता है की, बिलकुल शुरूआती दौर के कंप्यूटर एक कमरे के आकर के बनाये गए थे। लेकिन धीरे धीरे अब वही कंप्यूटर का आकार छोटा होते होते लैपटॉप, टेबलेट्स, मोबाइल और यहाँ तक की घड़ियों के आकार में आज बाज़ारों में उपलब्ध हैं। यह सभी छोटे छोटे यंत्र उन बड़े बड़े कंप्यूटर की अपेक्षा ज्यादा अच्छे, सस्ते, और तेज़ कार्य करने के लिए जाने जातें है। 
1837 में जब चार्ल्स बेबेज ने जब कंप्यूटर का इजाद किया होगा तब शायद यह नहीं अंदाज़ा लगाया होगा की उसी कंप्यूटर पर इंटरनेट की मदद से पूरे विश्व में क्रांति लाई जा सकती है। सितम्बर 1969 में जब पहली बार इंटरनेट की मदद से एक डेटा दूसरी जगह पंहुचा तो दुनिया को एक साथ जोड़ने का ख्वाब पूरा होता नज़र आया।  
डिजिटल क्रांति पूरे विश्व में बहुत अनोखी क्रांति है। जिसने पूरे विश्व को अपनी मुट्ठी में बंद कर लिया है। ख़ास तौर से इंटरनेट आने के बाद, पूरा विश्व एक घर के समान हो गया है।इंटरनेट के जरिये हम पत्र व्यवहार, मैसेजिंग, ऑनलाइन कॉल, और यही नहीं स्काइप जैसे सॉफ्टवेयर के जरिये आज आप विडियो कॉल कर सकतें है। इस क्रांति से समय तो बचता ही है वहीँ लागत के हिसाब से भी यह वाजिब होता है।
इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे की आप बढ़ती प्रतिस्पर्धा में किस तरह से इन्ही डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर अपने कार्य, बिज़नस, प्रोजेक्ट्स को अच्छा और ऊँचाइयों पर पहुंचा सकतें है। साथ ही वो कौन कौन से तरीकें है जो आपको और आपके बिज़नस को सकारात्मक रूप दें सकतें है, इन सभी बातों को जानने के लिए बांये ओर की लिंक पर क्लिक करें...











इंटरनेट और व्यवसाय

business
सौजन्य: the-eguide.com
व्यावसायिक दृष्टीकोण से भी इंटरनेट ने काफी बड़ी जगह बना ली है। आये दिन हम ऑनलाइन शौपिंग, टिकट बुकिंग, मोबाइल रिचार्ज, बिलों का भुगतान, और साथ ही दुनिया भर की बातों के बारे में जानने के लिए बहुतायत से इंटरनेट का उपयोग करतें है। इंटरनेट के यही इस्तेमाल काफी लोगों के लिए व्यवसाय का साधन है। आज बड़े बड़े मॉल शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों में भी इंटरनेट का इस्तेमाल प्रमोशनल मेल, प्रमोशनल वेबसाइट, प्रमोशनल सोशल साईट, और इनदिनों लोगों को एसएम्एस भेजने के लिए भी किया जाता है।
मार्केट में नयी नयी सेवाओं को लोगों तक पहुँचाने की भीड़ लगी हुई है, ऐसे में लोगों को जब तक आपकी सर्विसेज के बारे में जानकारी नहीं होगी तब तक लोग उन सेवाओं का ही इस्तेमाल करतें रहेंगे जो काफी मशहूर है। ऐसे में इंटरनेट हम सबको सबसे सस्ता प्लेटफार्म मोहैया करवाता है। जिससे आप लोगो तक बहुत ही आसानी से पहुँच सकें। इंटरनेट के आ जाने से मानो पूरी दुनिया बदल सी गई है, अगर आप इंटरनेट का सही रीति से इस्तेमाल करना जानतें है तो यह आपके बिज़नस के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इनदिनों आप टूरिज्म, ऑनलाइन बुकिंग के कई विज्ञापन देखतें होंगे, यह सब इंटरनेट के माध्यम से लोगों को अच्छे से अच्छी सेवा, वाजिब दामों में देने की कोशिश कर रहें है।
कई बार ऐसा होता है की आपकी कंपनी आपको प्रोडक्ट कम दामों में बेच रही होती है, लेकिन बावजूद इसके लोग वही प्रोडक्ट ज्यादा दामों में दूसरी जगह से खरीद लेतें है, इसका बहुत बड़ा कारण यह है की लोगों को आपके बारे में पता ही नहीं है। एक बहुत ही पुरानी कहावत है “जो दिखता है वो बिकता है”, और जब तक आपकी सेवाओं और आपके उत्पादन (प्रोडक्ट्स) के बारे में लोगों को पता नहीं चलेगा तब तक कोई आपका प्रोडक्ट नहीं इस्तेमाल करेगा। इनदिनों फेसबुक, ट्वीटर, लिंक्डिन, गूगल, और मेल द्वारा आप लोगों से तुरंत जुड़ कर अपनी सर्विस की जानकारी दे सकतें है। साथ ही इन सोशल नेटवर्क पर कई एप्स और फीचर मौजूद है, जिनकी मदद से आप अपनी कंपनी की, या बिज़नस की मार्केटिंग काफी अच्छे से कर सकतें है। 






इंटरनेट के जरिये मार्केटिंग

internet marketing
सौजन्य: www.seoagencyinlondon.com
सालों पहले जब मार्केटिंग की बात की जाती थी तो बड़े बड़े हांथों से पेंट की बैनर, हैंड आउट्स, लाऊड स्पीकर की मदद से पूरे शहर में प्रोडक्ट और सर्विस की जानकारी दी जाती थी। भारत के अंदरूनी इलाकों में ढोल नगाड़े तक बजाये जाते थे ताकि लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकें। अलग अलग शहरों और जगहों पर इस तरह मार्केटिंग की जाती थी जो की कंपनी के लिए काफी ज्यादा पैसों का सौदा हुआ करता था। लेकिन अंतरजाल (इंटरनेट) की मदद से अब यह बहुत की किफायती रूप से किया जाता है। 
सोशल मीडिया का चलन इनदिनों काफी आम हो गया है। भारत की औसतन आबादी इन्ही सोशल साईट के जरिये जानकारी हासिल कर रही है। ऐसे में यह हर कंपनी के लिए बहुत बड़ा मंच है जिसकी मदद से आप लोगों तक जानकारी पंहुचा सकतें है। इसमें आर्टिकल (लेख), ब्लोग्स, न्यूज़लैटर, केस स्टडी, फोटो, विडियो शामिल है। गूगल और फेसबुक आपके रीडर और रीच (जिन लोगों तक आप पहुचना चाहतें है) उन सेंगमेंट को ध्यान में रखते हुए आपको उतने लाइक्स और रीडर तक पंहुचा देती है। इसलिए आपको कुछ रकम गूगल और फेसबुक को देनी होती है जिसका आप ऑनलाइन भुगतान कर सकतें है।
हमने आम तौर पर फेसबुक, लिंक्डइन, ट्वीटर, आदि प्लेटफार्म के बारे में सुना होगा। जब भी हम ऑनलाइन मार्केटिंग की बात करतें है तो हमे यह भी ध्यान रखने की जरूरत है कि लोगों में इनदिनों क्या नया ट्रेंड देखा जा रहा है। जैसे इनदिनों पिनटेरेस्ट, तुमब्लर, इन्स्ताग्राम, आदि की मदद से भी आप दुनिया के किसी भी कोने में बड़ी ही आसानी से पहुच सकतें है। 
मार्केटिंग के लिए जिस तरह आप अपने प्रोडक्ट और सर्विस की जानकारी के लिए हैंडआउट्स और बैनर बनाया करते थे, ठीक उसी प्रकार आप इन तमाम साइट्स पर भी उन हैंडआउट्स को लोगो तक किफायती रूप से पंहुचा सकतें है।





इंटरनेट मार्केटिंग योजना

internet yojna
सौजन्य: www.gowebbaby.com
मार्केटिंग चाहे इंटरनेट के जरिये हो, या आम तौर पर जैसे हम लोगों के बीच जा कर करतें है वैसी हो, महत्वपूर्ण बात यह है की आपको बाज़ार में उतरने के पहले योजना बनाना बहुत जरुरी है। कोई भी प्रोडक्ट या सर्विस की सफलता उसकी मार्केटिंग पर निर्भर करती है। इनदिनों जहाँ मार्किट में एक ही तरह के कई प्रोडक्ट्स देखने मिलते है वहीँ यह भी देखने मिलता है की कई बार अच्छी डील देने के बावजूद कोई प्रोडक्ट्स लोग नहीं खरीदतें है। इसके कुछ कारण होतें है
  • आपकी कंपनी नई है और लोग अपने ब्रांड को नहीं छोड़ना चाहतें है।
  • आपके प्रोडक्ट्स समानताएं दूसरों से काफी मिलती जुलती है और आप ज्यादा कीमत में बेच रहें है।
  • आपका प्रोडक्ट दूसरों से काफी अच्छा है लेकिन लोगों को आपके बारे में पता नहीं है।
  • आपका प्रोडक्ट दूसरों से काफी अच्छा है लेकिन लोग की पहुँच से बहुत दूर है।
  • आपके प्रोडक्ट बाज़ारों में आसानी से नहीं मिलते।
ऐसे में आपका जो भी प्रोडक्ट या सर्विस होती है उसकी सम्पूर्ण जानकारी आपको लोगों तक पहुँचाना अत्यंत आवश्यक है। जिसके चलते सबसे पहले हमे यह जानना जरुरी है की हमारे प्रोडक्ट का नेचर क्या है, किन लोगों को टारगेट कर रहा है, कहाँ कहाँ प्रोडक्ट के खरीदार मौजूद है, कब कब आपके प्रोडक्ट की जरूरत लोगों को पड़ती है, बाज़ारों में आपके प्रोडक्ट के समान कितने प्रोडक्ट मौजूद है और उनकी कीमत क्या है।
आम तौर पर हम इस प्रैक्टिस को मार्किट सर्वे कहतें है जिसमे 4 P’s प्रोडक्ट, प्राइस (निर्धारित की गई कीमत), प्रमोशन (प्रचार), और प्लेस (जगह) बहुत जरुरी होती है। मार्किट सर्वे की मदद से आप अपने प्रतिद्वंदी के बारे में पता कर, उनका यूनिक सेलिंग पॉइंट का आकलन कर अपने प्रोडक्ट को कुशलता से बाज़ार में उतर सकतें है।
बाज़ार में पकड़ बनाने के लिए आपको नए नए ऑफर, प्रोडक्ट्स, सर्विस, विज्ञापन, आदि को नियमित तौर पर लोगों के सामने लाने से निश्चित बिज़नस में इसका फायदा देखने मिल सकता है।







सर्च इंजन ऑप्टिमाईजेशन

Search Engine Optimization
सौजन्य: seoindiabizz.com
प्रमोशन और रेवेन्यू जनरेशन के लिए लोग काफी मशक्कत करते नज़र आते है। आमतौर पर रेवेन्यू जनरेशन के लिए आपको हर एक कंपनी में जा कर प्रपोजल देना होता है, जिसके आधार पर आपको एक रकम मिलती है, ऐसे ही आपको अच्छा पैसा कमाने के लिए हजारो कंपनियों में जाना पड़ता है, और हर जगह आपको सफलता मिले यह संभव नहीं होता है। ऐसे में आप जब ऑनलाइन मार्किट को पकड़ना चाहतें है तो सर्च इंजन ऑप्टिमाईजेशन के ज़रिये आप यह कार्य बहुत ही आसानी से कर सकतें है। सर्च इंजन ऑप्टिमाईजेशन याने वेबसाइट पर मौजूदा कंटेंट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुचना और ऑनलाइन रेवेन्यू जनरेशन करना। 
आम तौर पर जब हम गूगल या कोई और भी सर्च इंजन पर जातें है, और कुछ ढूँढना शुरू करतें है तो आपको कई आप्शन नज़र आतें है, कई आर्टिकल्स नज़र आतें है। कुछ सबसे ऊपर रहतें है और कुछ सबसे नीचे, ऐसा क्यों होता है? दरअसल जब हम कुछ भी चीज़ अपलोड करतें है तो सर्च इंजन उस कंटेंट को जाँचता है, अगर वो कंटेंट कहीं से लिया गया होता है तो सर्च इंजन उसे नीचे कर देता है। ठीक इसी प्रकार सर्च इंजन ऑप्टिमाईजेशन कई बातों पर निर्भर करता है।
  • जो सबसे मशहूर साईट होती है वो सबसे ऊपर होती है, इसका साधारण सा कारण है लोगों का उस साईट पर आने वाला ट्रैफिक जिसे हम “हिट्स” कहतें है।
  • जो भी कंटेंट हमने अपलोड किया है उसके कीवर्ड्स कितने मजबूत है।
  • आपका कंटेंट कितना हटकर है।
  • अपने अगर कुछ चीज़ कहीं से ली है तो उसका क्रेडिट उन्हें दिया है या नहीं।
  • आपका साईट का डिजाईन लोगों के लिए अनुकूल है या नहीं।
  • आप साईट पर जो भी अपलोड कर रहें है वो नियमित है या नहीं, आदि।





सर्च इंजन ऑप्टिमाईजेशन के ज़रिये कमाई

cash by internet
सौजन्य: the-eguide.com
जैसा की हमने आपको पहले भी बताया की सर्च इंजन ऑप्टिमाईजेशन के जरिये न केवल आप प्रमोशन लेकिन रेवेन्यू जनरेशन भी कर सकतें है, जिसके लिए आपको आपका कंटेंट दूसरों से अलग बनाना होगा। इसी के आधार पर जब आप गूगल, रीडिफ़, बिंग, याहू जैसे सर्च इंजन पर अपनी वेबसाइट को रजिस्टर करतें है तो यह एक तरह का इन्वेस्टमेंट हो जाता है। जिसमे रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट आपको जरुर मिलता है। 
सर्च इंजन ऑप्टिमाईजेशन के ज़रिये अगर आप कमाई करना चाहतें है तो आपको अलग अलग सर्च इंजन अपना अकाउंट खोल कर अपनी वेबसाइट को रजिस्टर करना होता है। जिसके बाद सर्च इंजन खुद आपकी वेबसाइट पर विज्ञापन देना शुरू कर देतें है। यह विज्ञापन (एड) आपकी साईट पर फ़्लैश होना शुरू हो जातें है, मुख्यतः यह विज्ञापन दो तरह के होते है। 
पे/क्लिक में जितनी बार वो विज्ञापन पर लोग क्लिक करेंगे उतनी बार एक निर्धारित रकम आपके खाते में जमा होती जाएगी। पे/व्यू के अंतर्गत जितनी बार आपका पेज रिफ्रेश होता है उतनी बार एक निर्धारित रकम आपके अकाउंट में जमा हो जाएगी। सबसे पहली रकम एक चेक के द्वारा आपके कार्यालय के पते पर आ जायेगा, लेकिन दूसरी बार से यह रकम सीधा आपके अकाउंट में जमा कर दी जाती है।
जब आप किसी भी सर्च इंजन पर अपनी वेबसाइट का रजिस्ट्रेशन करतें है तो आपको कंपनी का ईमेल, कंपनी का अकाउंट नंबर, और कंपनी का एड्रेस ऑनलाइन देना होता है।






सोशल साईट पर क्या होना चाहिए

social site
सोशल साईट याने फेसबुक, ट्वीटर, लिंक्डिन आदि, इन सब प्लेटफार्म की मदद से आप दुनिया के किसी भी कोने तक बहुत ही आसानी से पहुँच सकतें है। इन तमाम सोशल साईट का फायदा यह होता है की आप बहुत ही सरलता से इन सभी सोशल नेटवर्किंग साईट पर अपनी कंपनी का अकाउंट खुलवा सकतें है, और पूरी दुनिया भर के लोगों को पेज और अकाउंट से जोड़ सकतें है। 
सोशल साईट का सबसे ज्यादा फायदा यह होता है की, जब आप अपने पेज पर कुछ भी चीज़ जैसे फोटो, प्रोडक्ट प्रोफाइल, कंपनी इनफार्मेशन, ऑफर, इवेंट्स आदि, शेयर करतें है तो वो एक साथ सभी लोगों तक पहुच सकता है। लेकिन सवाल यह है की हमारे पेज पर क्या हो जो लोगों को आकर्षित कर सकती हो, और जो लोगों को बार बार आपकी प्रोफाइल पर आने पर मजबूर करें।
इनदिनों बाज़ार प्रतिस्पर्धा काफी देखने मिलती है। ऐसे में अगर आपके बिज़नस कुछ हटकर हो या आपके कुछ नए नए ऑफर जो बाकी सबसे अलग हों तो, लोग ज्यादा से ज्यादा आपके पेज पर विजिट कर सकतें है। लोगों को कंप्यूटर और इंटरनेट के माध्यमों से काफी जानकारी और प्रोडक्ट्स अपलब्ध है, ऐसे में इनदिनों प्रोडक्ट की रकम, क्वालिटी और क्वांटिटी पर कंपनी ज्यादा जोर दे रही है। ऐसे में आप अपनी कंपनी के आधार पर अलग अलग ऑफर, इवेंट्स, कम्पटीशन आदि के जरिये लोगों को निरंतर कुछ नया दे सकतें है। इसके साथ ही अगर आप ऐसे किसी बिज़नस में है जो रिपयरिंग से जुड़ा है तो आप अलग अलग जगहों पर मौजूद सर्विस सेंटरों की जानकारी दे सकतें है, और एक प्रोडक्ट के बदले में दुसरे प्रोडक्ट जैसे भी ऑफर लोगों को दिया जा सकता है। 
सोशल साईट पर आपके प्रोडक्ट या बिज़नस से जुडी तमाम जानकारी जिससे लोगों को आपके बारे में पता चल सकें, अलग अलग ऑफर की जानकारी, साथ ही अगर आप किसी प्रतियोगिता का आयोजन कर लोगों को ऑनलाइन गिफ्ट्स आदि, फोटोग्राफ, जैसे चीज़ें अपने पेज पर शेयर कर सकतें है। इसके साथ ही आप लोगों के लिए निरंतर कुछ न कुछ ऑफर या पोस्ट जरुर पेज पर अपडेट करतें रहें इससे लोगों को आपको देखते रहेंगे और आपकी विजिटर बढतें रहेंगे। अगर आप सप्ताह में एक बार या दो बार अपडेट करतें है तो लोग कम रिस्पांस करतें है।





डिजिटल साक्षरता

इंटरनेट, मोबाइल और सोश्यल नेटवर्किंग के इस जमाने में डिजिटल साक्षरता हर किसी के लिए ज़रूरी हो गई है। आज मोबाइल करीब करीब हर शख्स के पास है, लिहाजा डिजिटल साक्षरता सिर्फ शिक्षित और संपन्न वर्ग ही नहीं, बल्कि हर तबके की ज़रुरत है। 
डिजिटल साक्षरता के तहत आपको कम्प्यूटर की बुनियादी बातें, इंटरनेट पर संपर्क, जानकारी की खोज और अपनी और बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखना सीखना होगा। बीहाईव पर हम आपकी मदद के लिए मौजूद हैं। 

Popular posts from this blog

Software Setup For Emitra ( ई मित्र के लिये जरुरी सॉफ्टवेयर सेटअप )

How To Reset Epson Printer Free