Golden Quotes
आयु आपकी सोच में है, जितनी आप सोचते हैं, उतनी ही आपकी उम्र है ।
क्रोध एक तेजाब है, जो उस बर्तन को अधिक नुकसान पहुंचाता है, जिसमे वह भरा होता है,न कि उसका, जिस पर वह डाला जाता है ।
आपने चाहे कितने ही लक्ष्य पूरे क्यों न कर लिए हों, अपनी निगाह अगले लक्ष्य पर टिका लें ।
किसी को राय देने की तुलना में किसी की अच्छी राय से फायदा उठाने के लिए ज्यादा बुद्धिमत्ता चाहिए।
सीधे ही किसी निष्कर्ष पर कूद पड़ना कभी – कभार ही खुशहाल पड़ाव पर पहुंचता है ।
बागवानी के लिए पानी की बहुत आवश्यकता होती है, और ज्यादातर पसीने के रुप में ।
जैसे - जैसे मशीनें इंसानो की जगह ले रही है, इंसान मशीनों जैसा होता जा रहा है ।
जीवन ताश के खेल के समान है । आपको जो पत्ते मिलते है, वह नियति है, आप कैसे खेलते है, वह आपकी स्वेच्छा है ।
गुणवत्ता की कसौटी बनें। कई लोग ऐसे वातावरण के अभ्यस्त नही होते, जहां उत्कृष्टता अपेक्षित होती है ।
ऐसा वक्त आ सकता है, जब हम अन्याय रोकने मे असमर्थ हों लेकिन ऐसा वक्त कभी नही आना चाहिए जब हम विरोध करने में नाकाम रहें ।
उन लोगों से दूर रहें, जो आपकी महत्वाकांक्षाओं को तुच्छ बनाने का प्रयास करते हैं । छोटे लोग हमेशा ऐसा करते हैं । लेकिन महान लोग आपको यह अनुभूति करवाते हैं कि आप भी महान बन सकते हैं ।
बुद्धिमान व्यक्तियों को सलाह की जरूरत नहीं और मूर्ख लोग इसे स्वीकार नही करते ।
बेहतर कल के लिए आशावादिता व्यक्ति का पासपोर्ट होता है ।